कटनी की बेटी को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने राशि सचदेवा को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित…

राशि की उपलब्धि ने समूचे परिवार एवं कटनी नगर को किया गौरांवित…

कटनी की बेटी सुश्री राशि सचदेवा ने एम एन आईटी एनआईटी जयपुर से एमटेक में उत्कृष्ट प्रदर्शन (टाप)कर सबका ध्यान आकर्षित किया है।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राशि को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। जिससे कटनी का गौरव बढ़ा है। राशि कटनी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हाउसिंग बोर्ड निवासी श्री राजू सचदेवा एवं श्रीमती सुनीता सचदेवा की प्रतिभावान पुत्री हैं और उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर को गर्वित किया है।
राशि का यह सम्मान उनके कठोर परिश्रम और लगन का प्रतिफल है। उन्होंने अपनी शिक्षा में न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल कायम की है। राशि ने अपनी सफलता के लिए कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया।
उनके पिता, राजू सचदेवा ने बताया “हमारी बेटी की मेहनत और लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह सम्मान न केवल उसे बल्कि हमारे पूरे परिवार और कटनी को गर्वित करता है।”….


राशि के माता-पिता की मेहनत और समर्पण का भी इस सफलता में बड़ा योगदान है, जिन्होंने हमेशा राशि को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
राशि के संबंधी और मित्र भी उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। सभी ने उन्हें बधाइयां दी हैं और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। राशि के फूफा कैमोर निवासी संजय चक्रवर्ती परिवार,चाचा अनिल चावला एवं सचिन चावला परिवार और कटनी निवासी मदन लाल ग्रोवर परिवार,चाचा रवि ग्रोवर परिवार,रंजन बाबू ग्रोवर परिवार, कमल नाकरा परिवार,पवन खत्री परिवार सहित समस्त रिश्तेदारों ने भी राशि को शुभकामनाओं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राशि ने बताया कि मेरी इस सफलता में मेरे समस्त परिवार मित्र गण एवं शिक्षकों का आशीर्वाद है।
राशि के इस सम्मान से न केवल उनके परिवार का मान बढ़ा है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
राशि सचदेवा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है कि वे अपनी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। कटनी का यह गौरव हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा और मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।

कैमोर से गुलशन चक्रवर्ती

Leave A Reply

Your email address will not be published.