हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे नियंत्रित करें? जानें सही खानपान और जीवनशैली
यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल को समय रहते कंट्रोल नहीं करते हैं तो इससे दिल की बीमारियाँ और अन्य गंभीर समस्याएँ पैदा हो सकती है। कोलेस्ट्रोल हमारे ब्लड में पाया जाता है जो दो प्रकार का होता है। HDL (हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) जिसे “अच्छा” कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और LDL (लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) जिसे “बुरा” कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। हाई LDL का स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित (High Cholesterol Control) करने के लिए सही खानपान और जीवनशैली क्या हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के उपाय : High Cholesterol Control Tips
फाइबर से भरपूर खानपान: फाइबर का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साबुत अनाज, फल, सब्जियाँ, और दालें फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
सैचुरेटेड फैट से बचें: सैचुरेटेड फैट, जो मुख्य रूप से लाल मांस, तले-भुने खाद्य पदार्थों और डेयरी उत्पादों में पाई जाती है, कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol Control) के स्तर को बढ़ा सकती है। इन्हें अपने आहार से सीमित करें।
अच्छे वसा का सेवन करें: एवोकाडो, नट्स (बादाम, अखरोट) और जैतून का तेल जैसे असंतृप्त वसा का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
योग और ध्यान: मानसिक तनाव भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। योग और ध्यान से तनाव कम होता है और यह दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।
शराब का सेवन सीमित करें: शराब का अत्यधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में सेवन करें।