आपरेश मुस्कान” के तहत 3 नाबालिग बालिकाओं को राजस्थान से किया सकुशल किया दस्तयाब

कटनी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन वा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान ” अभियान के तहत दिनांक 16.01.2025 को ग्राम सिहुडी से 3 नाबालिग बालिकाओ को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला- फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बाकल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की और विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाकल पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के भिन्न भिन्न संभावित जगहों पर तलाश पातासाजी की गई जो अंततः थाना बाकल पुलिस को सफलता जिला झुनझुनु राजस्थान राज्य में मिली जहां से तीनो नाबालिग बालिकओ को सकुशल दस्तायब किया। तीनो नाबालिग बालिओ को उनके परिवार से मिला दिया गया है और वे स्वस्थ हैं। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सउनि विजेन्द्र तिवारी , प्रआर अवधेश मिश्रा , प्रआर शिवसिंह, आर., राजभान पटेल आर. इन्द्रभान मर्सकोले, प्रशान्त विश्वकर्मा , आरक्षक सत्येंद्र राजपूत (सायबर सेल), म.आर. रक्षा साहू की विशेष भूमिका रही।

 

ब्यूरो चीफ हीरा विश्वकर्मा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.