कलेक्टर ने राजस्‍व अधिकारियों को खाद वितरण का निरीक्षण करने के दिए निर्देश


शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले में किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद वितरण की पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी डबल लॉक गोदामों, सहकारी समितियों, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो तथा निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद समय पर उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी से अवगत कराएं ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

शिवपुरी से शिवम परिहार

Leave A Reply

Your email address will not be published.