नगरवासी एवं ग्राम वासियों को मिली बड़ी राहत..बच्चों का उत्साह बढ़ा..

नगरवासी एवं ग्राम वासियों को मिली बड़ी राहत..बच्चों का उत्साह बढ़ा…

जनता की मांग पर झूला दरों में कमी – बड़े झूले 30 रु. छोटे 10 रु.परिवारों को मिली राहत…

सोशल मीडिया में आवाज उठने पर पत्रकार संघ और नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन…

नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने विधायक श्री पाठक को कराया अवगत…

नागरिकों,पत्रकार संघ और अध्यक्ष तथा जन सहयोग से एवं विधायक के विशेष सहयोग से संभव हुआ निर्णय…

कटनी कैमोर औद्योगिक नगरी के ऐतिहासिक दशहरा मेले में झूलों के अधिक किराए को लेकर सोशल मीडिया पर नागरिकों और पत्रकारों के बीच लगातार चर्चा हो रही थी। नागरिकों एवं पत्रकार संघ कैमोर ने इस मुद्दे पर क्षेत्रीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक,नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर,जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।

गत दिवस विधायक श्री पाठक के कैमोर आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने विधायक को इस विषय से अवगत कराया। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल दशहरा उत्सव समिति और झूला संचालकों की बैठक बुलाकर किराए में कमी का निर्णय लिया।
बैठक में तय किया गया कि बड़े झूले का किराया, जो पिछले वर्ष 50 रुपये था,घटाकर 30 रुपये कर दिया जाए। छोटे झूलों का किराया 30 रुपये से घटाकर 10 रुपये तय किया गया है। इसमें जंपिंग झूले और मिक्की माउस झूले भी शामिल हैं।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि… “जनहित में यह निर्णय लिया गया है ताकि अधिक से अधिक परिवार मेले का आनंद ले सकें। हमारी कोशिश है कि किसी भी परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े और बच्चे खुलकर उत्सव का मज़ा/आनंद उठा सकें।”

नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने कहा, विधायक श्री द्वारा “नगरवासियों की मांग को प्राथमिकता दी गई है। यह निर्णय उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है जो दरें अधिक होने से बच्चों को झूला नहीं झुला पाते थे।”

पत्रकार संघ कैमोर अध्यक्ष अनिल चावला ने कहा,,उक्त मुद्दे को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में उठाया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया उन्होंने इसे गंभीरता से सुनवाई कर जनहित में सकारात्मक निर्णय लिया। यह नगरवासियों की सामूहिक पहल और सहयोग का परिणाम है।

ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Leave A Reply

Your email address will not be published.