एसपी ने सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें...

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें…

सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित…

जबलपुर आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर=आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जन सुनवाई की गयी।
जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 79 शिकायतें थी।

          आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई मे प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया, प्रशिक्षु आदित्य पटेल उपस्थित रहे।
 

 

क्राइम ब्यूरो सुनील सेन

Comments (0)
Add Comment