नशे में टल्ली था 50 साल का सरकारी कर्मचारी, नाली में गिरा और फिर उठा ही नहीं

उमरिया: जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कालोनी में बने शनि मंदिर के सामने नाली में गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब नाली से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक पुलिस कंट्रोल रूम के बगल में बने महिला बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय में प्यून है। उसका नाम सोहन बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम लखौरा तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर का है।

थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक सोहन सुबह किसी परिचित को छोड़ने बस स्टैंड गया था। लोगों ने बताया कि वह नशे में धुत था। वह इतना शराब पी लिया था कि खुद को संभाल नहीं पा रहा था। जिसके कारण वह नाली में गिर गया। नाली में गिरने से उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मृत्यु हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Comments (0)
Add Comment