शनिवार को भगवान शिवलिंग पर अर्पित करें ये 5 चीजें, ढैय्या साढेसातीसे भी पाएंगे राहत

शनिवार का दिन वैसे तो शनिदेव को समर्पित हैं लेकिन, सावन में आने वाले शनिवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। दरअसल, शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं ऐसे में सावन का हर एक शनिवार बेहद खास और शुभ है। इसलिए शनि दोष से बचने के लिए सावन के किसी भी एक शनिवार के दिन भगवान शिव की जुड़ी 5 चीजों में से एक जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसे करने से भगवान शिव के साथ शनिदेव की कृपा भी व्यक्ति पर बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों पर भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है उन्हें ये उपाय जरूर करने चाहिए।

दूध में गुड मिलाकर करें भगवान शिव का अभिषेक

शनिवार के दिन गाय के दूध में गुड मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसे करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। साथ ही भगवान शिव और शनिदेव भी प्रसन्न होंगे। इसके अलावा आप शनिदेव के सामने गुड़ भी अर्पित कर सकते हैं।

शिवलिंग पर सफेद तिल चढ़ाएं

जो लोग भी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें शनिवार के दिन भगवान शिव को जल में सफेद तिल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

भगवान शिव को चढ़ाएं आक के पत्ते

भगवान शिव को आक के फूल अधिक प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन आप भगवान शिव को यदि आक का फूल या पत्ते चढ़ाते हैं तो व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव व्यक्ति के सभी कष्ट हर लेते हैं। साथ ही शनि दोष के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होगा।

शमी के पत्ते चढ़ाएं

शनिवार के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने से व्यक्ति को भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस दिन शनिदेव को भी शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। मान्यता के अनुसार, शनिदेव शमी के पत्ते चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं और ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

उड़द की दाल अर्पित करें

जो लोग भी शनि दोष से पीड़ित हैं उन्हें शनिवार के दिन उड़द की दाल शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए। ऐसे करने से व्यक्ति को शनिदेव के सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिलती है। लेकिन, सबसे पहले शनिवार के मंत्रों का जप शनिदेव के सामने बैठकर करें इसके बाद शिवलिंग पर जाकर उड़द की दाल अर्पित करें।

Comments (0)
Add Comment