उफनती नदी में नवजात को लिए उफनती में उतरे लोग, बाढ़ के कारण नहीं आई मदद, फिर जो हुआ हैरान कर देगा

सिवनी: मध्यप्रदेश के कई जिलों लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसके चलते नदी नाले तूफान पर हैं। ऐसे में घटना दुर्घटना होना आम बात हो गई है। लोग अपनी जगहों पर इमरजेंसी सुविधा न मिलने के कारण इन नदी नालों को पार करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला एमपी के सिवनी जिले से सामने आया है। जहां एक मां और उसका नवजात बिना किसी सुरक्षा के नदी पार करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के वीडियो ने प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

दरअसल, सिवनी जिले में भी हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। लखनादौन विकासखंड के अधिकांश नदी नाले विकराल रूप धारण किए हुए हैं। एक वीडियो में ओपेंटी नदी में एक मां अपने नवजात शिशु को तेज धाराओं से लड़ते हुए अपने घर ले जाती दिख रही है। लखनादौन से आया यह अनोखा मामला तब हुआ जब वहां बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात थे। गर्भवती महिला ने नाला तूफान पर होने के कारण गांव में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पर उसे शीघ्र ही इलाज की जरूरत थी। तब लोगों ने सभी की जान को खतरे में डाल प्रसूता और नवजात को नदी पार कराया।

Comments (0)
Add Comment