कमोड में जीभ फड़फड़ाकर निकले 3 कोबरा सांप, देखकर फटी रह गई महिला की आंखें, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

इंदौर: अक्सर के बारिश के दिनों में गांवों में या मिट्टी के घरों में निकल आते हैं। कई बार घर के ऐसी जगहों पर छीपे होते हैं हमें पता भी नहीं चलता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से समाने आया है। जहां घर के वॉशरूम के कमोड से कोबरा सांप निकला। हैरानी की बात ये है कि एक साथ तीन कोबरा निकले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों सांप वॉशरूम के कमोड में छुपे हुए थे। जिसके बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला इंदौर शहर का बताया जा रहा है। दरअसल, यहां वाशॅरूम के कमोड में तीन कोबरा सांप मिला है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है ​कि कोबरा को पकड़ने के लिए जिंदा मछली को रखा गया। जिसके बाद दो सांपों को पकड़ लिया गया। वहीं तीसरे सांप का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में दंपति ने ओवर फ्लो की समस्या के चलते कमोड का काम करावाया था। जिसके बाद रात में महिला वॉशरूम गई। जहां महिला की नजर कमोड पर बैठे सांप पर पड़ी। जिसके बाद महिला घबरा गई। जिसके बाद महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। पति को जानकारी लगते ही Snake catcher को बुलाया। Snake catcher ने दो सांपों का रेस्क्यू किया और वहीं तीसरे सांप की पता लगाई जा रही है।

Comments (0)
Add Comment