पुलिस भर्ती की परीक्षा देने पति गया बाहर, पत्नी ने आशिक को ससुराल बुला लिया, आधी रात में हुआ कांड

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में पत्नी की बेवफाई का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक जैसे ही पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए बाहर गया, वैसे ही उसकी पत्नी ने अपने पुराने आशिक को घर में बुला लिया। आधी रात के समय बहू के कमरे से आवाजें सुनने के बाद ससुराल वालों ने जो देखा, उससे सबके होश उड़ गए। आशिक और उसके साथियों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह मामला महराजगंज के श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव का है। जिले के ही कोठीभार क्षेत्र की निवासी लड़की यहां ब्याह कर आई हुई थी। इस दौरान चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा में उसके पति ने भी आवेदन किया था। तारीख आने पर वह दूसरे जिले में पड़े सेंटर के लिए घर से रवाना हुआ। उसके जाते ही पत्नी ने पीठ पीछे कांड कर दिया।

पत्नी ने अपने पूर्व प्रेमी को घर में बुला लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब देर रात के समय ससुराल वालों ने बहू के कमरे से अजीबोगरीब सी आवाजें सुनी। ससुराल वालों को ऐसा लगा कि पता नहीं कमरे में क्या हो रहा है? उन्हें शक हुआ तो उसी समय बहू के कमरे में चले गए। वहां पर परिजन ने जो देखा, उससे सबके होश उड़ गए। बहू अपने आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।

आशिक के साथ उसके दो दोस्त भी आए थे। घर के बाहर ही उनकी बाइक खड़ी थी। परिजन के शोर पर आस-पड़ोस के ग्रामीण भी जग गए और सबने आशिक और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई की। इसके बाद पीआरबी को कॉल किया गया। पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। अभी दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

Comments (0)
Add Comment