कैमोर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण अवैध शराब विक्रय का कारोबार अच्छा खासा फल-फूल रहा है।
जगह-जगह खुलेआम अवैध रूप बिक रही शराब के कारोबार को देखकर तो यही लगता है कि आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को अवैध तरीके से शराब विक्रय करवाने की खुली छूट दे रखी है।
जीहां हम बात कर रहे हैं, कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर की जहां बीती रात नगर के पार्षद,, वार्ड क्रमांक 11 राजेश पांडे,वार्ड 12 पप्पू टेलर उर्फ शरीफ खान, और वार्ड क्रमांक 15 वीरेंद्र बैगा तीनों पार्षदों को सामूहिक रूप से कैमोर थाना पहुंचे कर अवैध रूप से बेची जा रही शराब के विरुद्ध ज्ञापन देते देखा गया है।
जिनका कहना है कि वर्तमान शराब दुकान से ठेकेदार के लोग खुलेआम अवैध शराब चिन्हित अड्डों तक पहुंचा रहे हैं।
जबकि शासन ने इन्हे सिर्फ तय दुकानों से शराब बेचने का लायसेंस दिया है।
आबकारी विभाग की मिलीभगत एवं पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण हर तरफ अवैध शराब विक्रय का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
जिसके कारण जो निहाल पीढ़ी युवा वर्ग बहुत ज्यादा प्रभावित होता नजर आ रहा है।
स्थानीय थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देते हुए ज्ञापन को संबंधित उच्च अधिकारियों के अलावा माननीय जिला कलेक्टर महोदय का भी ध्यान इस ओर आकर्षित करने की बात इन सभी पार्षदों ने कही।
अब देखना यह दिलचस्प रहेगा की,, क्या स्थानीय प्रशासन कुछ कार्यवाही करता नजर आएगा या नहीं।
पीबीसी न्यूज़ के ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती से बातचीत करते हुए यह तीनों पार्षद क्या कुछ कहते नजर आ रहे हैं,,
कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती