कैमोर अदाणी ग्रुप के संस्थापक गौतम अदाणी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर के प्रांगण में आयोजित हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम
अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल, कैमोर में विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में कैमोर सीमेंट वर्क्स के चीफ प्लांट मैनेजर, अतुल दत्ता की उपस्थिति में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्लांट के कर्मचारियों, नवीन स्कूल भवन में लगे ठेकेदारों व मजदूरों के साथ अदाणी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अतुल दत्ता ने कक्षा 4 की छात्रा के साथ मिलकर स्कूल परिसर में पहला पौधा रोपित किया।
चीफ प्लांट मैनेजर अतुल दत्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण की महत्ता को रेखांकित किया और अदाणी ग्रुप के संस्थापक के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर उन्हें बधाई प्रेषित की।
उन्होंने अदाणी फाउंडेशन की चेयरमैन डाॅ प्रीति अदाणी की बात को दोहराया जब वे एसीसी स्कूल के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में कैमोर आई थी और डीएवी स्कूल के ढांचागत विकास को आवश्यक मानते हुए इस प्रांगण को भी अत्याधुनिक स्तर पर तैयार करने की सहमति दी थी।
अदाणी ग्रुप के संस्थापक के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बच्चों के साथ विद्यालय की बदली हुई तस्वीर बहुत ही सुखद अनुभव दे रही है।
कैमोर एवं अमेहटा की बिजनेस और फाउंडेशन की टीम ने “हम कर के दिखाते है” के हमारे ग्रुप के नारे को सच किया है।
कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर सीएसआर हेड ऐनेट एफ विश्वास ने सभी विद्यार्थियों, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण, गैर शैक्षिक स्टाफ और प्लांट के सिविल, पर्यावरण, क्वालिटी टीम एवं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के साथ मिलकर अदाणी के जन्मदिन पर गीत गाकर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।
इस विशेष अवसर पर लगभग 500 पौधे लगाए गए, और यह क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा नव-निर्मित डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल परिसर हरियाली से आच्छादित नहीं हो जाता। करीब 17000 पौधों को डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल में रोपित किए जाने का संकल्प अदाणी फाउंडेशन की टीम ने लिया है।
इस कार्यक्रम में चीफ प्लांट मैनेजर अतुल दत्ता के साथ सुरेश पटेल, एम.पी. दुबे, अनिल चंदेल, प्राचार्य जी. के, उद्गाता, पंकज द्विवेदी, पंकज कुमार, विशाल पटेल, मनीष नवैत एवं पूरी सिविल टीम की विशेष उपस्थिति रहीं।
कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती