आंख से दूर सही, दिल से कहां जाएंगे..

आंख से दूर सही, दिल से कहां जाएंगे..!
जाने वाले आप हमें बहुत याद आयेंगे,, बहुत याद आयेंगे..!!

कैमोर थाने के सहायक उप निरीक्षक पण्डित श्याम बिहारी तिवारी के विदाई समारोह की,
जिन्होंने 38 वर्षों तक पुलिस महकमे में बहुत ही कर्मठता, सहजता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सेवाएं दी हैं।

आगामी 30 जून को सेवानिवृत्ति होने पर आज 26 जून दोपहर को थाना कैमोर की ओर से सहायक उप निरीक्षक पंडित श्याम बिहारी तिवारी को भावभीनी बिदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस),, तहसीलदार,, विजयराघवढ़ थाना प्रभारी, के साथ पहुंचे शासकीय चिकित्सालय से डॉक्टर्स,,

कैमोर थाना प्रभारी एवं संयुक्त स्टाफ ने पुलिस विभाग में अपनी लंबी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक पण्डित श्याम बिहारी तिवारी को पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह् भेंट किए।

उन्होंने सेवानिवृत्त हुए तिवारी जी के परिवार के सदस्यों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में लगभग 38 साल की सफलतापूर्वक नौकरी परिवार के संबल का ही परिणाम हैं।

विदाई समारोह कार्यक्रम तिलक चौक स्थित टी आर जी मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ।

जहां पर नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ जनप्रतिनिधियों एवरेस्ट इंड्रस्टीज से पहुंचे एच आर एवं सिक्योरिटी ऑफिसर ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ के साथ शॉल व श्रीफल भेंट कर पण्डित श्याम बिहारी तिवारी को भावभीनी विदाई दी।
आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों की उपस्थिति भी नजर आई।

कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Comments (0)
Add Comment