डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर की नई इमारत और विरासत भवन ‘कल्पशिला’ का हुआ भव्य उद्घाटन…

अदाणी फाउण्डेशन द्वारा संचालित डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर की नई इमारत और विरासत भवन ‘कल्पशिला’ का हुआ भव्य उद्घाटन…

 

अदाणी सीमेंट बिजनेस के सीईओ विनोद बाहेती के करकमलों व कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की उपस्थिति में हुई समग्र शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत…

डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर की नई इमारत और विरासत विंग ‘कल्पशिला’ का भव्य उद्घाटन अदाणी सीमेंट बिजनेस के सीईओ – विनोद बाहेती द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट, एसीसी, ओरिएंट एवं सांघी सीमेंट बिजनेस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रहीं। अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से कैमोर क्षेत्र में समग्र शिक्षा, सांस्कृतिक व पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा मिलेगी।

समारोह की शुरुआत में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत स्कूल की छात्रों द्वारा पारंपरिक तिलक वंदन से किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने मध्यप्रदेश के आंचलिक लोकनृत्य व विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में समग्र शिक्षा के प्रतीक एक शिल्प का अनावरण किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘द्रोणाचार्य और एकलव्य’ की प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिष्य के त्याग की गहराई को उजागर किया।

इसके पश्चात अतिथियों ने ‘कल्पशिला’ का भ्रमण किया, जिसमें *’संगीत कक्ष-‘ताल तरंग’, कला एवं शिल्प कक्ष-‘कला कुंज’, और खेलकूद कक्ष-‘खेलांगन’ जैसे रचनात्मक और मनोरंजनात्मक कक्ष शामिल हैं जो शिक्षणरत बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

इसके बाद वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण और “हरित भविष्य” की दिशा में सामूहिक उत्तरदायित्व के प्रतीक स्वरूप पौधारोपण किया। यह पहल अदाणी फाउंडेशन द्वारा “हरित पर्यावरण की एक पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत समर्थित गतिविधि है।

अतिथियों ने नव-निर्मित भवन का भी अवलोकन किया, जिसमें छह कक्षाएँ, एक शिक्षक संसाधन केंद्र और एक ऑडिटोरियम कक्ष शामिल हैं। छात्रों द्वारा प्रदर्शित नवाचार मॉडल, संस्थान से विगत वर्षों में टॉप किए हुए बच्चों की सफलता गाथाओं ने अतिथियों का मन मोह लिया।

अतिथियों द्वारा 102 वर्ष पुराने एसीसी स्कूल का भी दौरा किया गया और धरोहर के रूप में संजोए गए यादों और दस्तावेजों को देख अचंभित हुए और अत्यंत सराहना की। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोकनृत्य में अतिथि भी जमकर थिरके जिस से बच्चे बहुत ही उत्साहित हुए।

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा ‘दिशा – वैकल्पिक महिला आजीविका केंद्र’ का दौरा किया गया जहाँ अतिथियों का स्वागत कैमोर कृषि उद्यमी किसान उत्पादक कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा किया गया एवं क्लस्टर सी.एस.आर. हैड ऐनेट एफ बिश्वाश द्वारा अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित समस्त कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

100 महिलाओं द्वारा संचालित, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित ग्रामीण के.पी.ओ. को अतिथियों द्वारा अत्यंत सराहा गया; आज ये महिलाएँ स्वावलंबी बनकर अपने घर के पास ही सम्मानजनक आजीविका से जुड़ीं हुई है और अपने परिवार के लिए संबल साबित हो रही हैं।

अतिथियों ने महिला स्व-सहायता समूह (SHG) की लखपति दीदियों से भेंट की, जिन्होने ए.आई. आधारित मिट्टी परीक्षण एवं जैव संसाधन केंद्र को अतिथि निदेशक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत किया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा संस्थापित कैमोर कृषि उद्यमी किसान उत्पादक कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने पंचवर्षीय योजना एवं तात्कालिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की, जो क्षेत्र में कृषि नवाचार के बल पर आर्थिक सशक्तिकरण व सामाजिक क्षमता को बढ़ावा दे रहे हैं।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खेल प्रतिभागियों, जिला प्रशासन कटनी के सहयोग से संचालित भारत निर्माण कोचिंग के अंतर्गत सरकारी नौकरियों में चयनित युवाओं से सीधा संवाद किया गया। चलित डिजिटल शिक्षा को समर्पित एचपी- वर्ल्ड ऑन व्हीलस बस का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान बस के संचालन प्रक्रिया एवं उद्देश्य को समझा। जल संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

अतिथियों ने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) का भी दौरा किया और वहाँ आठ विभिन्न कौशल संकाय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद किया। यह केंद्र स्थानीय युवाओं को उद्योग से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार योग्य बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अदाणी फाउंडेशन कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स की ओर से संचालित सभी कार्यक्रम समग्र शिक्षा, कौशल विकास, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अदाणी सीमेंट बिजनेस की अटूट प्रतिबद्धता को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित करते है।

अदाणी सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम का समापन गर्व और उपलब्धि की भावना के साथ हुआ, जो संस्थान की यात्रा में एक नए और आशाजनक अध्याय की शुरुआत को चिह्नित करता है – यह सब अदाणी समूह की दूरदर्शिता और समर्थन से संभव हो पाया है। इन सब विकास कार्यों के पीछे हेड मैन्युफैक्चरिंग-सीमेंट बिजनेस वैभव दीक्षित, चीफ प्लांट मैनेजर कैमोर अतुल दत्ता, चीफ प्लांट मैनेजर अमेहटा हितेष गोयल, क्लस्टर एच.आर. हेड दिनेश कुमार पाठक, क्लस्टर फाइनैंस हेड संजीव वार्ष्णेय का मार्गदर्शन व अदाणी फाउंडेशन व कैमोर प्लांट के टीम की महती भूमिका रही है।

 

कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Comments (0)
Add Comment