कटनी एसपी मध्यप्रदेश पुलिस का नशा मुक्ति अभियान के तहत कैमोर पहुंचे

कटनी मध्यप्रदेश पुलिस का नशा मुक्ति अभियान 15 से 30 जुलाई अन्तर्गत कैमोर नगर में भी लालनगर स्थित पाठक यार्ड में मुख्यमंत्री के संदेश पर हुआ आयोजन।

जी हां आपको बताते चलें,,नशा मुक्ति अभियान के तहत,, ‘नशे से दूरी.. है जरूरी’ अभियान का उद्देश्य नशे को रोकने के साथ सामाजिक जागरूकता फैलाना भी है।
इस अभियान में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की संयुक्त टीम और प्रशासन के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की भी सहभागिता देखने को मिली।

कटनी पुलिस कप्तान ने अपने संदेश में सभी से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।

पीबीसी न्यूज़ के ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती से बातचीत के दौरान पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि, मादक पदार्थ एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किशोर, युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने और इसकी लत से दूर रहने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की तादाद पर ट्रक ड्राइवर नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ स्थानीय पत्रकारों की मौजूदगी नजर आई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अदानी एसीसी एवं एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के जिम्मेदार अधिकारियों का विशेष भूमिका रही।

 

कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Comments (0)
Add Comment