स्कूटी चलाकर तिरंगा यात्रा का आगाज करना ही बना आकर्षण का केंद्र

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद् की वर्तमान निर्विरोध अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर की अध्यक्षता में अधिकारियों समेत कर्मचारियों द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा वाहन रैली।
नगर परिषद की अधिशासी वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट ने नगर परिषद कैमोर से एसीसी पेट्रोल पंप होते हुए संडे मार्केट, अमरियापार तक का सफर तय करते हुए संपूर्ण नगर में हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता अभियान के तहत वाहन रैली के माध्यम से नगरवासियों को जागरूकता संदेश दिया।
तिरंगा वाहन रैली में नगर परिषद के कर्मचारियों सहित नगर के प्रबुद्ध जनों एवं युवाओं के द्वारा भारत माता की जय से सम्पूर्ण नगर गुंजायमान सा होता नजर आया।


नगर परिषद अध्यक्ष पलक ग्रोवर का उक्त रैली में स्वयं स्कूटी चलाकर तिरंगा यात्रा का आगाज करना ही बना आकर्षण का केंद्र।
रैली नगर के विभिन्न मोहल्लों का भमण करते हुए पुनः नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत समाप्त हुई।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष पलक ग्रोवर मुख्य नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारीगणों ने नगर वासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर कचरा न फेंके और घर दुकानों पर रखे रखे डस्टबीनों का उपयोग करें साथ ही सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखें।
आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के ज्यादातर वार्ड पार्षदों की उपस्थिति नजर आई।

 

कैमोर से गुलशन चक्रवर्ती

Comments (0)
Add Comment