अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने छोड़ा मानदेय,विकास को बनाया पहली प्राथमिकता….

 

नगर परिषद सहित औद्योगिक नगरी में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा…

विधायक के आशीर्वाद और जनता के विश्वास से करूंगी सेवा न कि सत्ता:पलक ग्रोवर…

कैमोर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद कैमोर सहित औद्योगिक नगरी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे गौरव, सम्मान और शौर्य के साथ फहराया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में नव-निर्वाचित एवं निर्विरोध अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर परिषद के समस्त पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सहित अन्य समस्त अधिकारी-कर्मचारी, नगर के गणमान्यजन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

अपने संबोधन में अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि “हमारे देश की आज़ादी लाखों वीरों के बलिदान और त्याग का परिणाम है, इसे हमें संजोकर रखना है।” उन्होंने आगे कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास में वे विधायक संजय सतेंद्र पाठक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनसेवा के कार्यों को और गति देंगी।
अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश भी उपस्थितजनों के समक्ष वाचन किया। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने,सीसीटीवी कैमरे,के हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों के लिए आधुनिक पुस्तकालय,खेल मैदान,डिजिटल अध्यन के केंद्र,हेल्प लाइन सुविधा और अन्य जनहितकारी सुविधाओं का विकास भी प्राथमिकता में रहेगा ।
अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुझे अध्यक्ष का दायित्व छेत्र के लोकप्रिय विधायक संजू भैया के आशीर्वाद से मिला है मैं उन्हें एवं जनता को विश्वास दिलाती हूं कि नगर विकास में हम सब मिलकर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे आगे कहा कि जब मैं पार्षद निर्वाचित हुई थी तब से ही मैंने अपना पार्षद पद का मानदेय छोड़ा/त्यागा था और अध्यक्ष पद का मानदेय भी त्यागती हूं एवं नगर परिषद द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं भी त्यागती हूं।मानदेय छोडूंगी और नगर की सेवा करूंगी।मेरी पहली प्राथमिकता है सेवा करना न कि सत्ता करना!

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट एवं पार्षद ऋचा मनीष नवैत ने भी उद्बोधन देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास में सहयोग एवं एकजुटता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

 

कैमोर से ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Comments (0)
Add Comment