चेरीताल में तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, गाय की गई जान…


मामला मप्र के जबलपुर का है जहां देर रात चेरिताल क्षेत्र में स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों दुर्घटना की शिकार हो गई। वहीं इस मामले प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार दमोह नाका से बलदेव बाग की तरफ तेज रफ्तार से आ रही थी, की अचानक चालक द्वारा गाड़ी से नियंत्रण खोने के बाद कार ने पहले सड़क किनारे खड़े बिजली के एक खंभे को टक्कर मारी और फिर पास में खड़ी एक गाय से जा भिड़ी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इंजन का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर एकठ्ठी हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार चालक नशे की हालत में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिसके कारण यह घटना हुई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गाय की मौत के बाद आसपास के लोगों में रोष देखने को मिला, लोगों ने शराब पीकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जबलपुर ब्यूरो ऋषि रजक

Comments (0)
Add Comment