नेशनल भाला फेंक प्रतियोगिता में डी.ए.वी. कैमोर की छात्रा अनुश्री ने जीता रजत पदक

कैमोर औद्योगिक नगरी कैमोर स्थित डी.ए.वी. स्कूल की छात्रा अनुश्री उर्मालिया ने नेशनल भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय सहित पूरे कैमोर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अनुश्री उर्मलिया डी.ए.वी. स्कूल की कक्षा 9 ‘बी’ की छात्रा हैं। इससे पहले भी उन्होंने जिले में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा बीना में आयोजित प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लगातार मिल रही इन सफलताओं से अनुश्री ने खेल जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उनके पिता शिवकांत उर्मलिया एसीसी अडानी सीमेंट की मेहगांव माइंस में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां अमृता उर्मलिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमेठा में शासकीय शिक्षिका हैं।

जैसे ही अनुश्री के नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने की सूचना विद्यालय में पहुंची, प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थियों में उत्साह छा गया। वहीं परिवारजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने भी अनुश्री को बधाइयां दीं।

विद्यालय के प्राचार्य ने अनुश्री को इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वर्ष 2008 के बाद यह विद्यालय का पहला राष्ट्रीय स्तर का पदक है, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

अनुश्री के पिता शिवकांत उर्मालिया ने बेटी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन एवं खेल प्रशिक्षकों देवनारायण उर्मालिया और वीरेंद्र सर को दिया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत से ही अनुश्री की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकी है।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर अदाणी सीमेंट के हेड अतुल दत्ता , डीएवी स्कूल के एआरओ एस.के. सिन्हा, एचआर विभाग, विद्यालय के प्राचार्य जी.के. उद्गाता, सी.एस.आर हेड एन.एट.एफ विश्वाश विद्यालय के खेल शिक्षक वीरेंद्र सिंह तथा अनुश्री को इस मुकाम तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उनके कोच नारायण दत्त द्विवेदी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं कामनाएँ दीं।

अनुश्री की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Comments (0)
Add Comment