जबलपुर के थाना पनागर क्षेत्र स्थित फीनिक्स पोल्ट्री फॉर्म में काम करने वाली एक महिला ने अपने ही सुपरवाइजर कैलाश सिंह पर अभद्रता, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने काम के दौरान उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भाग निकली।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी का रवैया अन्य महिला कर्मचारियों के प्रति भी आपत्तिजनक रहा है और कार्यस्थल पर दबाव बनाकर अभद्र व्यवहार किया जाता है। मामले की शिकायत थाना पनागर में दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ शुरू कर दी है और जांच टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
सब इंस्पेक्टर विनीता कुसुरिया के अनुसार जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।
ब्यूरो ऋषि रजक की कलम से…