मेले की मिठास बनी मौत का सबब: दोस्त ने दोस्त को बुलाकर सीने में घोंपा चाकू, गोरा बाजार में खून से सनी दोस्ती

जबलपुर के गोरा बाजार में दोस्ती की कहानी ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा इलाका सन्न रह गया। बरेला मेले में मीठा खाने के पैसों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद आखिरकार हत्या में बदल गया।

जैतपुरी निवासी साजन झरिया और कृष्णा ऊइके कभी जिगरी दोस्त माने जाते थे। मेले में पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन बात वहीं खत्म नहीं हुई। अंदर ही अंदर सुलग रही रंजिश ने बीती रात खूनी रूप ले लिया।

आरोप है कि साजन ने कृष्णा को जैतपुरी बुलाया। पहले बहस, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते चाकू सीधा सीने में। घायल कृष्णा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोरा बाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी के मुताबिक हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है और पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

दोस्ती, भरोसा और मामूली लेनदेन… लेकिन अंजाम ऐसा कि एक घर में मातम तो दूसरे में फरारी।

Comments (0)
Add Comment