MP में बड़ी वारदात: ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाशों ने लूटी बैंक, दो महिलाओं समेत 3 घायल

 मध्य प्रदेश के नीमच में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बैंक लूट ली। इस दौरान गोली लगने से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बदमाश इस दौरान बैंक से 71 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं।

नीमच से करीब 20 किमी दूर चीताखेड़ा गांव में यह वारदात बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुई है। बैंक लूटने की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ। साथ ही चीताखेड़ा गांव के लोग दहशत में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

महिलाओं को लगी गोली, सफाईकर्मी पर हमला
गोली चलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े लोग डर के मारे बाहर भागने लगे। इस दौरान दो महिलाओं झूमा बाई (21) और मांगीबाई (30) को पैर में गोली लगी है। जबकि, बदमाशों ने सफाईकर्मी पर सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.