अधारताल में स्मार्ट मीटर लगाये जाने के विरूद्ध में प्रदर्शन स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम को नागरिकों ने खदेड़ा

जबलपुर। दिनांक 11/11/2024 को बजरंगवाड़ा कटरा अधारताल में प्रातः 11.30 बजे मध्यप्रदेश विद्युत मंडल स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम जैसे ही पहुंची तो क्षेत्रीय नागरिकों ने देखा की एक आटो में स्मार्ट मीटर भरे हुये है और टीम ने स्मार्ट मीटर को उतारकर जमीन पर रख दिया। यह चर्चा हवा की भांति पूरे क्षेत्र में फैल गई क्षेत्रीय नागरिकों ने जबलपुर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता चमन पासी के नेतृत्व में सर्व श्री प्रवीण शुक्ला, मकसूद भाईजान, भोला विश्वकर्मा, प्रीति सिंह, दीपक साहू, विजय कोरी, किशोरी कोरी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने उसी स्थल पर प्रदर्शन करना चालू कर दिया तत्पश्चात् स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम से पूछा गया कि आप यहां पर क्या करने आये है। तो उन्होने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने आये है। तब क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा हम लोगों के मीटर खराब नहीं है। तो उन्हें लगाने की क्या जरूरत है। और कांग्रेस जनों ने कहा कि कोई भी नागरिक स्वेच्छा से स्मार्टमीटर लगवाता है तो हमें किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। और यदि विद्युत मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी जोर जबरदस्ती या दबाव डालकर स्मार्ट मीटर लगवाते है तो इसका कांग्रेसजन खुला विरोध करेगी अन्ततः स्मार्ट मीटर लगवाने वाली टीम अपने स्मार्ट मीटर को आटो में भरकर वापिस चली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.