नशे के विरुद्ध थाना कैमोर की गई कार्यवाही

 

कैमोर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया एवं वीरेन्द्र धार्वे अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ के मार्गदर्शन मे थाना कैमोर की पुलिस के द्वारा 22 मई को भ्रमण के दौरान यात्री प्रतीक्षालय पनिहाई तिराहा डमफर रोड के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ते हुए नाम पता पूछने पर अपना नाम अशोक पटेल पिता मोहनलाल पटेल 43 साल निवासी लालनगर दुर्गा मंदिर के पास थाना कैमोर जिला कटनी का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई तो पास से प्लास्टिक की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 612 ग्राम रखे हुये मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की जाकर थाना कैमोर मे एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया ।

वहीं इसी दौरान थाना कैमोर की पुलिस के भ्रमण के दौरान डमफर रोड आरटीशियन स्टोरी के पास पीलर क्र. 6 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध जाता हुआ मिला जो पुलिस को देखकर झोलै छिपाने का प्रयास करने लगा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश बर्मन पिता कालका प्रसाद बर्मन 50 वर्ष निवासी लालनगर थाना कैमोर का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई। जिसके पास से सफेद रंग के झोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा 445 ग्राम रखे हुये मिला।

 

ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.