योग संगम’ में 300 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

कैमोर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘योग संगम’ में 300 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में ‘योग संगम 2025’ का भव्य आयोजन एसीसी जिमखाना टेनिस कोर्ट, कैमोर में किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “एक धरती – एक स्वास्थ्य” रही, जिसका उद्देश्य योग को न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि सामाजिक संतुलन एवं सामूहिक जागरूकता का आधार बनाना था। कैमोर प्लांट में कार्यरत योग प्रशिक्षक रमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुए योग सत्र में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस आयोजन में कैमोर एवं अमेहटा खेल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल कैमोर व एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल कैमोर के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रगण, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रशिक्षक व प्रशिक्षु, लेडीज़ क्लब के सदस्य, यूनियन के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। योगाभ्यास के माध्यम से सभी ने स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन का अनुभव किया।

योग संगम-2025 में क्लस्टर एच.आर. हैड दिनेश पाठक, क्लस्टर फाइनेंस हैड संजीव वार्ष्णेय, लेडीज क्लब अध्यक्षा शैलजा दत्ता के साथ प्रियंका गुप्ता, यमुना पाठक, अमेहटा प्लांट से मोहन सिंह राठौर, राजेश इंदौलिया, अभिनंदन जैन, कुलविंदर सिंह, इंटक यूनियन अध्यक्ष अनिल मौर्य, बी.एम.एस. अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उमा चढ़ार, के. उद्गाता एवं सुधांशु मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

यह आयोजन ऐनेट एफ. बिश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पंकज द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को योग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र सिंह, अनिल चंदेल, प्रभात कुशवाहा, अमित सोनी, विशाल पटेल, जितेश विश्वकर्मा, जीतू सिंह, पारस पटेल, वंदना डेविड एवं नरेंद्र चौरसिया की महती भूमिका रही जिनके समर्पण और सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

 

कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Leave A Reply

Your email address will not be published.