चायना चाकू का व्यापार करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार मे लिप्त असमाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस.गोठरिया , के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे एवं टीम द्वारा दो आरोपी से 25 बटनदार चायना चाकू एंव नगदी 460 रूपये के साथ रंगे हाथ पकडे।

थाना प्रभारी माढोताल नीलेश दोहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो लडके ग्रीन सिटी रोड माढोताल तलाब के पास खडे है जो अपने पास काफी मात्रा मे बेचने हेतु चाईना चाकू रखे हुये है । मुखबिर के बताये हुये स्थान पर जाकर दबिश देते हुए ग्रीन सिटी रोड माढोताल तलाब के पास रोड के किनारे पट्टी पर बैठे मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के दो लडके मिले जो अपना नाम व पता हर्ष उर्फ डेविड पटेल पिता स्व.इन्द्रकुमार पटेल 20 वर्ष निवासी ग्राम उजरोड पुलिस चौकी नुनसर थाना पाटन जिला जबलपुर वहीं दूसरे ने शेख हसन पिता शेख सलीम 18 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया गली नं01 थाना हनुमानताल जिला जबलपुर के रहने वाले बताये जहां हर्ष उर्फ डेविड पटेल के कब्जे से 15 नग चाईना बटनदार चाकू व नगदी 360 रूयपे एवं एक महरून कलर का पिट्टू बैग एवं आरोपी शेख हसन के कब्जे से 10 नग बटनदार चाईना चाकू एवं नगदी 160 रूपये मिले आरोपियो द्वारा उक्त जप्त चाकू के संबंध मे पूछताछ करने पर पुष्कर राजस्थान की एक दुकान से हर्ष द्वारा 25 चाकू एवं शेख हसन द्वारा 10 चाकू खरीद कर लेकर आना बताये जिनमे से हर्ष उर्फ डेविड ने 10 चाकू आकाश डुमार निवासी पडरिया नुनसर वाले को बेचना बताये है । आरोपी आकाश डुमार जो कि थाना बेलबाग के किसी प्रकरण मे जेल मे निरूध्द है, जिससे पूछताछ प्रथक से की जाती है ।
उल्लेखनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही करने मे थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, उनि गणपत मर्सकोले, नीलेश ,बेनीराम उइके, प्रआर. महेन्द्र प्रताप, आर. सचिन मेहरा ,निकेश कुमार,पुष्पराज जाट, बलराम की सराहनीय भूमिका रही ।