रामपुरा में हत्या के बाद हाईवे जाम, ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर

शिवपुरी खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले रामपुरा गांव में एक घटना सामने आई है।
जहां गांव के निवासी कुलवंत लोधी की मौत हो गई, जिसे परिजन और ग्रामीण हत्या का मामला बताते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने कुलवंत लोधी के शव को चंदेरी-पिछोर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया है।
मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई है, जो हत्यारों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रही है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुनियोजित हत्या है, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
झूतरी से शिवम परिहार की रिपोर्ट