रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में 157 प्रतिभागियों ने लिया भाग, 57 का हुआ चयन

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर के तत्वावधान में आयोजित रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में 157 प्रतिभागियों ने लिया भाग, 57 का हुआ चयन…

कैमोर अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2025 को एक दिवसीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैमोर नगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए कुल 157 युवाओं ने भाग लेकर अपने भविष्य को नया आयाम देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधा संपर्क स्थापित कराना और उन्हें तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। यह आयोजन उन युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाने की तलाश में थे।

इस मेले में देश की पाँच प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थीं:-

AMAZON (Ahmedabad) – वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर में रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है।

Tata Motors (Ahmedabad) – ऑटोमोबाइल क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी तकनीकी पदों के लिए चयन करती है।

Tata Electronics (Bengaluru) – यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने का मौका देती है।

NZ Creation (Dhar–Badnawar) – फैशन एवं गारमेंट उद्योग की यह कंपनी उत्पादन और असेंबली कार्यों के लिए जानी जाती है।

Vardhman Yarns (Mandideep, Bhopal) – टैक्सटाइल उद्योग से जुड़ी यह कंपनी धागा निर्माण और मशीन संचालन के क्षेत्र में अवसर प्रदान करती है।

इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को अपनी संस्थाओं की कार्यप्रणाली, चयन प्रक्रिया, पदों की जानकारी, कार्यस्थल की स्थितियाँ तथा भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने अलग-अलग कंपनियों में साक्षात्कार (इंटरव्यू) दिए।

साक्षात्कार के परिणामस्वरूप कुल 57 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन में Amazon द्वारा 14 लोगों का चयन वेयरहाउसिंग, पैकिंग एवं लॉजिस्टिक कार्यों हेतु किया गया। Tata Motors ने 17 लोगों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तकनीकी कार्यों के लिए चुना। Tata Electronics द्वारा 4 लोगों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन यूनिट में अवसर प्रदान किए गए। NZ Creation ने 14 लोगों को फैशन असेंबली व उत्पादन कार्यों के लिए चयनित किया। Vardhman Yarns ने कुल 8 लोगों को मशीन संचालन एवं उत्पादन कार्यों के लिए नियुक्त किया।

कार्यक्रम में क्लस्टर हेड, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, शासकीय महाविद्यालय बरही के प्राचार्य एवं सभी प्रतिभागी कंपनियों के प्रतिनिधिगण की विशेष रूप में उपस्थिति रही।

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर के संपूर्ण स्टाफ ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। चयनित प्रतिभागियों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस मेले से उन्हें न केवल रोजगार मिला, बल्कि इंटरव्यू का अनुभव, औद्योगिक जानकारी और आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ।

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कैमोर की यह पहल स्थानीय युवाओं द्वारा सराही गई। संस्था ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन होता रहेगा ताकि ग्रामीण अंचलों के युवाओं को हुनर के साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते रहे।

 

कैमोर ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Leave A Reply

Your email address will not be published.