यहां है जानलेवा गड्ढे…जिम्मेदार को नही दिखते गड्ढे

एवरेस्ट के मुख्य द्वार में जानलेवा गड्ढे जहां लगा रहता हादसे का डर, राहगीर हो रहे परेशान…

कैमोर एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैमोर के मुख्य द्वार में जर्जर सड़क बारिश के कारण जानलेवा गड्ढा तब्दील हो गया है, जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरो के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लेकिन एवरेस्ट प्रबंधक द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह नजारा है एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैमोर के मुख्य द्वार का है,,

जहां रोजाना लगभग आधा सैकड़ो से ज्यादा बड़े वाहन कंपनी के ही निकलते हैं, ऐसे में यहां गड्ढे बढ़ गए हैं। और अब लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आलम यह है कि यहां हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बारिश के कारण 1-2 फीट तक गड्ढे हो चुके हैं इन गड्ढे के कारण अनेक बाद दुर्घटना भी हो चुकी है।

गौरतलब है कि एवरेस्ट के मुख्य द्वार के चंद दूरी में कैमोर एवरेस्ट का स्कूल के साथ-साथ महा प्रबंधन का गृह निवास भी है इसके बावजूद कैमोर एवरेस्ट कंपनी द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

कैमोर से ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती

Leave A Reply

Your email address will not be published.