अग्निकांड के मास्टरमाइंड के नामों का जल्द होगा खुलासा …चार आरोपियों की हुई पहचान

कटनी मे 26 एवं 27 अगस्त की दरमियानी रात आर्म्स डीलर नाज़िम ख़ान के हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर नाज़िम खान के घर हुई आगजनी की घटना को पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा बेहद गंभीरता से लेते हुये सख्त कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें नाज़िम खान के घर पर 26 एवं 27 अगस्त की दरमियानी रात नाज़िम खान को पूरे परिवार सहित जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने की इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बेहद सख्त तेवर अपनाते हुये इस घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच हेतु तत्काल कई टीमों का गठन करते हुए प्रतिदिन खुद मोनिटरिंग कर है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इस जघन्य घटना में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने एफ़आईआर मे जोड़े चार नाम तो वहीं इस घटना में शामिल अभी कई अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नाज़िम ख़ान के निवास पर आगजनी के मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों शुभम त्रिपाठी, सौरभ द्विवेदी, ऋतिक चौहान और ऋषिकेश भगत उर्फ दद्दा के नाम साक्ष्य एवं तकनीकी प्रमाणों के आधार पर एफ़आईआर में जोड़े गए है।
इन चारों आरोपियों द्वारा किसके इशारे पर नाज़िम खान को पूरे परिवार सहित ज़िंदा जलाने का प्रयास किया गया पुलिस अभी इसकी जाँच बारीकी से कर रही है । जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है जिसके बाद इस जघन्य घटना को घटित करवाने वाले असली मास्टरमाइंड के नामों का भी जल्द खुलासा होने की संभावना है फ़िलहाल चारों आरोपी फरार है।
इतना ही नहीं आपको बता दें आगजनी की इस जघन्य घटना की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा भी की जा रही है।
कटनी ब्यूरो चीफ हीरा विश्वकर्मा