राइस मिल के बाद एक और छापेमारी—9 जुआरी गिरफ्तार

कटनी जिले के बाकल क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बाकल थाना क्षेत्र के सिकुड़ी गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहाँ से 9 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जुआ खिलाने में सक्रिय दो दलालों में भी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ये दलाल न केवल जुआ खेलने वालों को संरक्षण देते थे बल्कि पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने और पुलिस पर सवाल उठाने की कोशिश भी कर रहे थे।

इसके बावजूद पुलिस ने पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ यह छापेमारी की, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है।

थाना प्रभारी शिवा पाठक ने टीम के साथ दी दबिश

इस कार्रवाई का नेतृत्व बाकल थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक ने किया। टीम के साथ की गई देर रात की यह छापेमारी बेहद सफल रही।

सूत्रों के अनुसार, छापे के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते पकड़े गए, जिनके पास से नगद राशि और जुआ सामग्री बरामद की गई है।

छापेमारी के बाद से इलाके में चर्चा का विषय बना है कि—

“आखिर बाकल थाना प्रभारी कौन हैं, जिन्होंने इतनी सख्त कार्रवाई की?”

लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं, वहीं जुआ संचालित कराने वाले गिरोह में खलबली मची है।

कटनी ब्यूरो चीफ हीरा विश्वकर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.