हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा विशाल यादव निकला सरगना, तलवार , चाइनीस मंझा और मोबाइल जब्त…

छोटी लाइन फाटक पर पुलिस की घेराबंदी, शराब तस्करी की कड़ी टूटी...

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी लाइन फाटक पर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उनकी एक्सेस गाड़ी से करीब 7,600 रुपये की अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपनी पहचान सनी चौधरी और रितिक चौधरी के रूप में बताई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों युवक विशाल यादव के कहने पर प्रतिदिन 500 रुपये की मजदूरी पर तय स्थानों पर अवैध शराब पहुंचाने का काम कर रहे थे। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने बादशाह हलवाई मंदिर के पास दबिश देकर मुख्य आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि विशाल यादव पूर्व में हत्या के मामले में आरोपी रहा है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।


पूछताछ के दौरान विशाल यादव ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन और घर से एक तलवार बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि किन-किन इलाकों में शराब की सप्लाई की जा रही थी। माना जा रहा है कि विशाल यादव से मिली जानकारियां क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब नेटवर्क को बेनकाब करने में अहम कड़ी साबित हो सकती हैं।

जबलपुर से ऋषि रजक की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.