बरगी बांध के आज दोपहर 1 बजे खुलेंगे 4 गेट और अब 13 गेटों से छोड़ा जाएगा पानी
जबलपुर - रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज रविवार की दोपहर इसके चार और स्पिल-वे गेट खोले जायेंगे तथा जल निकासी की मात्रा बढाकर तेरह गेटों से 1 लाख 12 हजार 160 क्युसेक पानी की निकासी की जायेगी ।…