नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर केन्द्रीय जेल जबलपुर में हुए कई आयोजन हुआ संपन्न

हर वर्ष बंदियों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है

 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर केन्द्रीय जेल जबलपुर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन हुआ संपन्न।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 127वीं जयंती ’’पराक्रम दिवस‘‘ दिनांक 23 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य में बंदियों की साहित्यिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह हुआ संपन्न।

जैसा कि केन्द्रीय जेल जबलपुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 02 बार जेल में कैदी के रूप में रहे हैं तथा नेताजी का जबलपुर से विशेष संबंध होने के नाते एवं जबलपुर जेल में ही परिरूद्ध होने से की वजह से इस जेल का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर रखा गया है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी के जन्मोत्सव को मनाया जाता है तथा बंदियों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।

नेताजी की 127वीं जयंती पर मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी जबलपुर दीपक कुमार सक्सेना (आई.ए.एस.) एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 10:30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। माननीय अतिथिद्वय द्वारा नेताजी की शयन पट्टिका पर पुष्पांजली की जाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड का अवलोकन कर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में पुरूष एवं महिला बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिसुन्दर प्रस्तुति दी गई तथा योगा एवं लोकनृत्य राई एवं गेडी नृत्य तथा कविता गायन की भी प्रस्तुतियाँ बंदियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बंदियों को पुरूस्कार/प्रशंसा पत्र वितरित किये गये। साथ ही जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भी अतिथिद्वय द्वारा वितरित किये गये। कार्यक्रम के अंत में उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले बंदियों को अच्छे आचरण के आधार पर 5 दिवस माफी प्रदाय करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल जबलपुर सर्किल के अंतर्गत आने वाली जिला जेल मण्डला, डिण्डौरी, कटनी, सब जेल सिहोरा एवं पाटन से प्रभारी अधिकारी, सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक एस.के. दवे, सेवानिवृत्त विधि अधिकारी अशोक सिंह, जेल चिकित्सक डाॅ. आशुतोष अग्निहोत्री, डाॅ. लक्ष्मण शाह, उप जेल अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय, रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चैहान, कुलदीप सिंह, हिमांशु तिवारी,अंजू मिश्रा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में मंच का संचालन उप जेल अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश द्वारा किया गया।

 

  • कुनाल सिंह 
Leave A Reply

Your email address will not be published.