हरियाणा में कांग्रेस के साथ नहीं हुआ गठबंधन, AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहली लिस्ट (Haryana Aam Aadmi Party Candidate List) जारी कर दी है. आप ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस के साथ गठबंधन के खबरों की बीच आप ने यह लिस्ट जारी की है. पार्टी ने बिजेंद्र हुडा को रोहतक, धर्मेंद्र खटाना को सोहना और रविंद्र फौजदार को फरीदाबाद की बल्लभगढ़ सीट से टिकट दिया है.
आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार सुबह ही कहा था कि अगर कांग्रेस 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.