चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश: पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 लाख सामान जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमीर बनने और शौक पूरा करने के लिए चोरी करने वाले चोर गिरोह पर्दाफाश कर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच घटनाओं को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

अयोध्यानगर पुलिस ने चोर गिरोह पर ताबडतोड कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 घटनाओं का पर्दाफास किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों से सोने चांदी के जेवर सहित कुल 16 लाख रुपए का मसरुका बरामद किया है। इसके साथ ही आरोपी बदमाशों से पिस्टल, चाकू, छूरी, राड, टामी भी जब्त किया। जानकारी के अनुसार, गिरोह में सागर, विदिशा, रायसेन तथा भोपाल के बदमाश शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.