स्माईल ट्रेन योजना से मिली छवि को मुस्कान
स्माईल ट्रेन योजना से हुई सफल और निःशुल्क सर्जरी...
जबलपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की स्माईल ट्रेन योजना ने कटे फटे तालू से ग्रसित एक वर्ष की बालिका छवि मिश्रा के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला के अनुसार मझौली विकासखण्ड के ग्राम रौंसरा निवासी पंकज मिश्रा और लकी मिश्रा की बिटिया छवि मिश्रा जन्म से ही कटे फटे तालू से ग्रसित थी। इसकी जानकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक गायकवाड़ के मार्गदर्शन में ग्राम रौंसरा में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में शामिल डॉ. रविकांत मिश्रा, डॉ. खुश्बू बैरागी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंशु रघुवंशी, एएनएम भारती कोरी को लगने पर उसका परीक्षण किया गया। छवि के कटे फटे तालू की सर्जरी दुबे सर्जिकल, घमापुर में डॉ. गुंजन दुबे व उनकी टीम द्वारा की गई।
स्माईल ट्रेन योजना से हुई सफल और निःशुल्क सर्जरी के बाद बच्ची के परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, जिला असप्ताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ मनीष मिश्रा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम का आभार जताया।
ब्यूरो सुनील सेन