युवक पर तेंदुए ने किया हमला

खेत मे काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला...

कटनी बड़वारा के ग्राम भजिया के समीप धनगवा गांव के एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया,, युवक का नाम विकास यादव है जब खेत में काम कर रहा था तभी अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया युवक की चीख पुकार सुन ग्रामीण वहां पहुंचे और कड़ी मस्कत के बाद तेंदुए से युवक को छुड़वाया वही तेदुआ तुरंत ही खेत के पास झाड़ियों में जा छिपा वहीं घायल युवक को ग्रामीणों ने तुरंत ही बड़वारा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां युवक का इलाज जारी है ,, इसकी सूचना मिलते ही कटनी जिले के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पहुंच उमरिया बांधवगढ़ और जबलपुर के वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के रेस्क्यू करने के लिए बुलाया।


कटनी डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया की युवक पर हमला करने के बाद तेंदुआ पास में ही झांकड़ियो में बैठा हुआ जिसके रेस्क्यो के लिए जबलपुर और बांधवगढ़ वन विभाग की टीम को बुलवाया गया था। वही तेंदुआ के रेस्क्यू के बाद जबलपुर से पहुंची कुंडम परियोजना डीएम सीमा द्विवेदी ने बताया की सूचना लगाते ही वह मौके पर आकर वहां का निरीक्षण कर रणनीति बनाते हुए तेंदुए को बांधवगढ़ की टीम के साथ दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद तेंदुआ को पकड़ लिया गया है। तेंदुए के पैर में चोट के निशान है जिसकी दवा कर जंगल में छोड़ दिया जायेगा। तेंदुए को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा था। तभी पुलिस बल द्वारा समझदारी से पब्लिक को कंट्रोल किया गया और तेंदुए को उपचार के लिए रवाना किया गया।

ब्यूरो हीरा विश्वकर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.