दस हजार का ईनामी लोटा पुलिस की गिरफ्त मे

अंधेकत्ल के दस हजार का ईनामी आरोपी लोटा बर्मन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी 20 जनवरी को रवि शंकर रैदास की शनी मंदिर के पास हुई हत्या पर थाना कोतवाली कटनी में विभिन्न धाराओं के तहत दूसरा फरार आरोपी संदीप उर्फ लोटा बर्मन पिता मल्लू बर्मन उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज के पास थाना एन.के.जे. कटनी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा 10 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। जिसके चलते आरोपी संदीप उर्फ लोटा बर्मन की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे थे।
एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा तथा उपपुलिस अधीक्षक अजाक प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा द्वारा थाना स्तर पर टीमें बनाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। वहीं 1 फरवरी को मुखबिर की सचना पर आरोपी संदीप उर्फ लोटा वर्मन को तिलक कालेज रोड प्रेम नगर कटनी से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर रविशंकर रैदास की हत्या करना स्वीकार किया। संदीप उर्फ लोटा के कब्जे से लूट किये गये 550/-रू. कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। संदीप उर्फ लोटा वर्मन अपराधिक प्रकृति का व्यक्ति है, इसके विरूद्ध अनकों अपराध पूर्व से पजीबद्ध होना पाया गया है, जिसमें दो अपराध हत्या के भी पंजीबद्ध है, जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है ।

आरोपी की गिरफ्‌तारी मे विशेष भूमिका पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक अजाक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा, कोदूलाल कुशवाहा, विनोद पाण्डेय, कप्तान सिंह, विजय गिरी, अजय प्रताप सिंह, पलास दुबे, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, आरिफ हुसैन, आदर्श मिश्रा की अहम भूमिका रही।

ब्यूरो हीरा विश्वकर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.