शहादत का सम्मान: कर्तव्य पथ पर शहीद अभिषेक शिंदे के परिवार को मिला ₹1.10 करोड़ का सहारा
जबलपुर कर्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाले प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे की वीरता को नमन करते हुए उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया। आरोपी को पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले शिंदे के परिजनों को एसबीआई बैंक ने पुलिस सैलरी पैकेज के तहत ₹1 करोड़ 10 लाख का चेक सौंपा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस भावुक क्षण में पत्नी प्रियंका शिंदे को यह राशि सौंपी गई। अधिकारियों ने कहा कि यह सहयोग न केवल आर्थिक सहारा है, बल्कि उस बलिदान के प्रति सम्मान भी है, जो अभिषेक शिंदे ने ड्यूटी निभाते हुए दिया।
कार्यक्रम में पुलिस और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी के बीच यह संदेश साफ था—जो वर्दी देश के लिए खड़ी होती है, उसके परिवार के साथ सिस्टम भी मजबूती से खड़ा रहता है।