‘आग में खाक हुई मेहनत’: बरगी के खापा गांव में 17 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
बरगी परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खापा में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी तैयार गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसानों की करीब 17 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
घटना ने न केवल किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में खत्म कर दिया, बल्कि पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल भी पैदा कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं।
इनकी फसल हुई खाक..
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। प्रशासनिक अमले को सूचना दे दी गई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा और त्वरित राहत व्यवस्था की पोल खोल दी है, जहां हर साल फसल के साथ किसानों के सपने भी आग में स्वाहा हो जाते हैं।
बरगी ब्यूरो रवि लोधी की कलम से…