‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ गूंजा योग संगम-2026, छात्रों, कर्मचारियों और नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प

कैमोर में योग का महाकुंभ: अदाणी फाउंडेशन और एसीसी की पहल पर 350 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कटनी (कैमोर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैमोर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। अदाणी फाउंडेशन, कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘योग संगम-2026’ कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। एसीसी जिमखाना टेनिस कोर्ट में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के ‘योग संगम-2026’ अभियान के अंतर्गत पंजीकृत था।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसके अनुरूप आयोजन का उद्देश्य योग को केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित न रखकर मानसिक संतुलन, सामाजिक समरसता और बेहतर जीवनशैली से जोड़ना था।

प्रातः 7 बजे शुरू हुए योग सत्र का संचालन कैमोर प्लांट के योग प्रशिक्षक रमेश मिश्रा ने किया। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास किया। वहीं बी.एम.एस. यूनियन अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने सात महत्वपूर्ण प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए श्वास और स्वास्थ्य के गहरे संबंध को समझाया। अदाणी सीमेंट के प्रोक्योरमेंट हेड संजीव वर्मा ने भी दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्यवर्धक योगाभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में कैमोर और अमेहटा खेल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल एवं एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु, यूनियन पदाधिकारी, अदाणी लेडीज क्लब की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। योगाभ्यास के दौरान पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर अमेहटा प्लांट हेड मोहन सिंह राठौर, क्लस्टर फाइनेंस हेड संजीव वार्ष्णेय, प्रोक्योरमेंट हेड संजीव वर्मा, इंजीनियरिंग हेड शिव दीवांगन, एचआर हेड नितिन बत्रा, सिविल इंजीनियरिंग हेड आर.के. मौल्ला, एनवायरनमेंट हेड अरविंद सिंह, पूर्व यूनियन अध्यक्ष अनिल मौर्य, बी.एम.एस. अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, जी.के. उद्गाता एवं सुधांशु मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती ऐनेट एफ. बिश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि पंकज द्विवेदी ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। समापन अवसर पर अमेहटा एचआर हेड नितिन बत्रा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आयोजन की सफलता में वीरेंद्र सिंह, एन.डी. द्विवेदी, मनीष नवैत, अमित सोनी, विशाल पटेल, जितेश विश्वकर्मा, अयोध्या तिवारी, आश्चर्य तिवारी, पारस पटेल, वंदना डेविड, राजा मालवी और नरेंद्र चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पण और टीमवर्क ने ‘योग संगम-2026’ को कैमोर क्षेत्र के सबसे प्रेरणादायक और सफल आयोजनों में शामिल कर दिया।

संदेश स्पष्ट: योग केवल अभ्यास नहीं, स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है

कैमोर में आयोजित यह योग संगम न केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव बना, बल्कि यह भी साबित कर गया कि जब समाज, संस्थान और नागरिक एक मंच पर आते हैं, तो स्वास्थ्य जागरूकता जनआंदोलन का रूप ले लेती है। योग के प्रति बढ़ती यह सहभागिता आने वाले समय में स्वस्थ और जागरूक समाज की मजबूत नींव साबित हो सकती है।

ब्यूरो गुलशन चक्रवर्ती की कलम से…

Comments (0)
Add Comment