जबलपुर। थाना घमापुर में जितेन्द्र चौधरी (35) निवासी पंचशील स्कूल के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह पुताई का काम करते हैं, घर के पास खड़े थे, तभी मोहल्ले के पंकज श्रीवास और हर्ष उर्फ पंडा द्विवेदी उनके पास आए और शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगे।
जब जितेन्द्र ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जितेन्द्र ने गालियां देने से मना किया, तो पंकज श्रीवास ने चाकू से उसे दोनों घुटनों के ऊपर जांघ में मार दिया। आवाज सुनकर उनका छोटा भाई पवन चौधरी बीच-बचाव करने आया, तो पंकज श्रीवास ने उसे भी पीछे से जांघ में चाकू मार दिया।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।